सोशल मीडिया कंपनी मेटा ने एक AI एक्सपर्ट को चार साल के लिए 10,400 करोड़ की सैलरी ऑफर की।
सोशल मीडिया कंपनी मेटा ने एक AI एक्सपर्ट को चार साल के लिए 10,400 करोड़ की सैलरी ऑफर की।
सोशल मीडिया कंपनी मेटा ने एक AI एक्सपर्ट को चार साल के लिए 10,400 करोड़ की सैलरी ऑफर की। लेकिन AI एक्सपर्ट ने इस सैलरी को ठुकरा दिया। इस एक्सपर्ट का नाम है- डेनियल फ्रांसिस, जो अमेरिका की फेमस एबेल कंपनी के फाउंडर हैं।
इस डील का मतलब था कि उन्हें हर साल करीब 2,500 करोड़ रुपए से भी ज्यादा मिलते। मेटा यह बड़ी रकम सिर्फ इसलिए दे रही थी ताकि डेनियल के बनाए AI ऐल्गोरिद्म और उनकी एक्सपर्टाइज किसी और कंपनी के हाथ न लगें। फ्रांसिस ने इस ऑफर को ठुकराते हुए सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी।
इतने महंगे ऑफर क्यों दिए जाते हैं ?
दरअसल, AI की दुनिया में ऐसे बड़े ऑफर्स अब आम बात हो गए हैं। चैटGPT में रिसर्चर रहे रुन बताते हैं कि यह किसी कंपनी को खरीदने जैसा है, जहां आप सीधे किसी बड़े टैलेंट को खरीद लेते हैं।
इससे पहले ओपनAI के CEO सैम ऑल्टमैन ने भी खुलासा किया था कि मेटा उनके टेक्निकल स्टाफ को करीब 830 करोड़ रुपए का बोनस देकर लुभाने की कोशिश की थी। लेकिन उस स्टाफ ने इन ऑफर्स को स्वीकार नहीं किया है।
You may also like: देश राज्यों से बड़ी खबरें-03- 09 -2025 GST काउंसिल की मीटिंग आज से शुरू, 5% और 18% स्लैब को मंजूरी मिल सकती है, इससे रोजाना इस्तेमाल की चीजें सस्ती होंगी
Leave a Reply
Please log in to comment on this post.